महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा भव्य स्वास्थ्य जाँच शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

A grand health check-up camp and blood donation camp was organised by Mahatma Hazarilal Memorial Trust

संवाददाता ब्रिजेश बडगुजर: महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा शाहदरा जिले के महाराजा अग्रसेन भवन, वेस्ट ज्योति नगर, बाबरपुर शाहदरा, समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

स्वास्थ्य जाँच शिविर में आँखों की जाँच शार्पसाइट के द्वारा की गई, दांतों की जाँच क्लोव डेंटल के द्वारा की गई थी।

56b289d9-99dd-46bc-beff-a235a4cbe2d6

बी.पी. , आर.बी.एस, बी.एम.डी. , पी.एफ.टी. , कोलोस्ट्रोल, खून की जाँच, यूरिक एसिड, कैल्सियम मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञों डॉक्टरों के द्वारा की गई व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा जी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जाँच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद श्री मनोज तिवारी जी, पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी जी, रेलवे प्रिंसिपल प्राइवेट सचिव रेल भवन नई दिल्ली आर एस शर्मा जी

6983656f-de2f-485e-931a-f403d33fbecc

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला नवीन शाहदरा के जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार पांचाल जी, उत्तर पूर्व दिल्ली के जिला अध्यक्ष डॉक्टर यूके चौधरी जी, दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति की अध्यक्ष श्रीमति सत्या शर्मा जी, दिल्ली नगर निगम में शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन श्री पुनीत शर्मा जी, और पूर्व चेयरमैन सचिन शर्मा जी, जिला नवीन शाहदरा के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी जी दिल्ली नगर निगम में शाहदरा उत्तरी जोन के डिप्टी चेयरमैन श्री मुकेश बंसल जी।

f32f1251-7f3f-4d54-bb27-55a15c401e4d

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा जी ने बताया कि महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट विगत आठ वर्षों से समाजिक क्षेत्रों में समाजिक कार्यों को करती आ रही है।

महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा जी ने बताया कि महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य कार्य इस प्रकार से है: शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण, महिलाओं की सुरक्षा, दिव्यांगो की मदद करना और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में व आदि कार्यों को विगत आठ वर्षों से समाजिक क्षेत्रों में समाजिक कार्य कर रही है।

0fde14e4-13a8-404d-b0ec-0ee9ee0abf8b

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी जी ने महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के लोकप्रिय समाजसेवी अनुज शर्मा जी के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप जो भी सामाजिक कार्य करते हुए उन कार्यों के द्वारा आप समाज के हित में ही करते हो और आप समाज के भले के लिए ही अग्रसर रहते हो और आपकी महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने जो आज जाँच शिविर और रक्तदान शिविर का जो आज आयोजन किया यह बताता है कि आपका कार्य सराहनीय है। इस कार्यक्रम में आगे बढ़ते हुए पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी जी ने कहा कि में देश के लोकप्रिय समाजसेवी और महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा जी को इस स्वास्थ जाँच शिविर और रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बधाई देता हूँ। कि आप आगे भी इस तरह से समाज के हित के लिए आगे भी इसी तरह से रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन करते रहेंगे।

bbde94e9-fbfe-4023-8b61-4057846497d4