“नगरपालिका परिषद मऊ” की पूर्व पालिकाध्यक्ष राना खातून का निधन!

Former Municipal President of "Municipal Council Mau" Rana Khatoon passed away!

संवाददाता ब्रिजेश बडगुजर: “नगरपालिका परिषद मऊ”(उत्तर प्रदेश) की प्रथम महिला अध्यक्ष सुश्री राना खातून का निधन हो गया है। अगस्त 2023 में कैंसर की सूचना मिली थी, तबसे लगातार उनका इलाज चल रहा था। 4 बार कीमो लगाया गया था। 3 बार उनकी बॉडी ने एक्सेप्ट कर लिया था मगर चौथी बार सहन नहीं कर पाई और आज रात में 10.30 बजे इंतेकाल हो गया। मैडम राना खातून एक हिम्मती, सजग, एक्टिव, सामाजिक और राजनैतिक महिला थी। शिक्षा, समाज, पर्यावरण और राजनीति में उनके योगदान को याद रखा जाएगा। मरहूम राना खातून 1995 से 2000 तक पालिकाध्यक्ष रहीं। उनके कार्यकाल में ही मैने राजनीति में कदम रखा था और पहली बार चुनाव लड़कर सभासद बना था। मरहूम राना जी कांग्रेस की वफादार नेता थी।

वर्तमान में वो प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य थी। 2012 कांग्रेस के सिम्बोल से सगड़ी विधान सभा का और 2022 में घोसी विधान सभा का चुनाव भी लड़ी थी। मऊ जनपद के जनक स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी के साथ लंबे समय तक राजनीति में कार्य किया। महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर हमेशा मुखर रहती थी। वो मृदु भाषी और कुशल व्यवहार की महिला थी। अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर रखा था, इसी कारण उन्होंने शादी भी नहीं की थी। मोहतरमा राना खातून के निधन की खबर दुखदाई है। सूचना मिलते ही मै बुनकर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचा और श्रद्धांजलि दी। राना खातून आजमगढ़ के चौक की रहने वाली थी। थोड़ी देर में उनके शव को लेकर लोग उनके आबाई घर जाएंगे। कल शाम 5 बजे मदरसा जामतूररिशाद के प्रांगण में जनाजे की नमाज होगी और उनके खानदानी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार होगा।